छत्तीसगढ़

गन्ने के खेत में भीषण आग से हड़कंप: 7 एकड़ फसल जलकर राख, आग पर काबू पाने में जुटे ग्रामीण और किसान

कवर्धा। जिले में दामापुर के सैहामालगी गांव में आज दोपहर गन्ने की फसल वाले खेतों में अचानक लगी भयंकर आग ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया है। घटना में करीब 7 एकड़ में खड़ी गन्ने की तैयार फसल पूरी तरह आग की चपेट में आ गई, जिससे क्षेत्र के किसानों को लाखों रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

See also  जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेले का आयोजन अगले माह

स्थानीय लोगों ने बताया कि खेतों में आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें काबू पाने का समय ही नहीं मिला। मौके पर मौजूद ग्रामीण और किसान बोरिंग मोटर से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग बाल्टी और पाइप की मदद से आग की लपटों को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

See also  बीपीएल कार्ड धारकों का सत्यापन: 60 हजार से ज्यादा निकले अमीर, इनकम टैक्स भरने वाले किए गए आउट

Related Articles

Leave a Reply