छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : ग्राम पकरिया (लटिया)में कथित धर्मान्तरण का मामला, 6 लोग पकड़े गए

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम पकरिया लटिया के धान मंडी के पास शनिवार दोपहर में घर मे प्रार्थना सभा एंव धर्मान्तरण कराने का प्रयास आसपास के भोले भाले ग्रामीणों को किया जा रहा था इसकी सूचना हिंदू संगठन को होने पर तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई जिससे थाना प्रभारी भास्कर शर्मा अपने दलबल के साथ पहुचे तो घर मे प्रार्थना सभा के लिए जूटे लोगो से पूछताछ करने पर प्रार्थना सभा होने की बात सामने आई।गलत तरीके से प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा देखने को मिला। ग्रामीणों के सूचना पर बजरंग दल के जिला सयोजक राकेश शर्मा, जनपद सदस्य ईश्वर साहू,छोटू कश्यप एवं दीपक पटेल मोके पर पहुचे तो धर्म परिवर्तन एंव प्रार्थना सभा चल रहा था। पुलिस प्रशासन द्वारा 06 लोगों को पकड़ गिरफ्तार किया गया ।कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ये लोग भोले-भाले ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे थे। जिला संयोजक राकेश शर्मा ने बताया कि कुछ माह पहले भी थाना से नोटिश जारी हुआ था कि प्रार्थना सभा घर मे नही करने उसके बाद भी घर मे बड़ी संख्या जुटा कर लोगो मतांतरण कराया जा रहा था जिसका पुलिस कार्यवाही हुई है।

See also  घर के पीछे खड़ा ट्रैक्टर जलकर खाक, किसान को भारी नुकसान; आगजनी की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सभी आरोपियों को अपने कब्जे में लेकर थाने ले जाया गया। पुलिस द्वारा पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां पहले भी सामने आ चुकी हैं और वे इसका विरोध करते रहेंगे। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल गांव में स्थिति शांत बनी हुई है, लेकिन पुलिस द्वारा एहतियातन निगरानी रखी जा रही है। धर्मान्तरण को पकड़ने मे विशेष सहयोग पुष्पराज सेंगर, अंकित शुक्ला, अभय शुक्ला,मनीष धीवर, संतोष यादव, पुनी राम, सुनील नायक, मानस यादव, दक्ष सिदार, गोलू मरकाम का रहा!

See also  जांजगीर : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई 2 की मौत, एक घायल

Related Articles

Leave a Reply