छत्तीसगढ़बिलासपुर

राहुल गांधी को लेकर पूर्व मंत्री लखमा ने दिया बड़ा बयान, प्रदेश में बढ़ते क्राइम पर बोले – अपराधों का गढ़ बन रहा छत्तीसगढ़

बिलासपुर. सांसद राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने पर पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अभी नेता प्रतिपक्ष बने हैं, अगले चुनाव में प्रधानमंत्री बनेंगे. प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर लखमा ने कहा, छत्तीसगढ़ अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है. आए दिन चाकूबाजी की घटना सामने आ रही है.

See also  सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.45 करोड़ का 209 किलो गांजा और ट्रेलर जब्त, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार

हिंदूवादी संगठनों पर निशाना साधते हुए पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने कहा, बीजेपी और हिंदूवादी संगठन एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं. आरएसएस और हिंदू संगठन विरोध का दिखावा करते हैं. हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और हैं. बीजेपी और आरएसएस को लेकर लखमा ने कहा, एक चोर है तो दूसरा डकैत है.

See also  छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 61 निरीक्षकों के थोक तबादले, पुलिस मुख्यालय ने जारी की सूची!

लोकसभा चुनाव को लेकर कवासी लखमा ने कहा, चुनाव में मिली हार को लेकर समीक्षा की जाएगी. लोगों के बीच जाएंगे, विधानसभा मे जनता के मुद्दों को उठाएंगे.

Related Articles

Leave a Reply