छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में दिव्यांग की गला रेत कर हत्या:घर से 50 मीटर दूर तालाब किनारे मिला शव, घसीटकर फेंकी गई लाश, आसपास खून के निशान

जांजगीर-चांपा जिले के डोंगाकहरौद गांव में दिव्यांग युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। शव घर से 50 मीटर दूर तालाब किनारे मिला। हत्या के बाद शव को घसीटते हुए फेंका गया है। हत्या की वजह अभी अज्ञात है।

घटना स्थल का पुलिस की टीम जांच कर रही है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी अनुसार, मनोज कुमार नट (40) बोल सुन नहीं सकता था। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ तालाब किनारे झुग्गी बनाकर और भीख मांग कर अपने और परिवार का जीवन यापन करता था।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

घर से 50 मीटर दूर तालाब के किनारे मिला शव

शुक्रवार की रात 10 बजे मनोज कुमार घर से खाना खाने के बाद निकला था। घर वापस नहीं आने पर खोजबीन की गई, लेकिन कुछ नहीं पता चला था। शनिवार की सुबह 8 बजे मनोज कुमार नट का शव घर से 50 मीटर दूर तालाब के किनारे मिला।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस की टीम।

घटना स्थल पर जांच करती पुलिस की टीम।

आस-पास मिले खून के निशान

DSP अनिल कुर्रे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम सीन एक्सपर्ट को भी घटना स्थल में बुलाया गया। जहां आस-पास के खून के निशान मिले हैं, जिसे जांच के लिए सैंपल लेकर लैब भेजा जाएगा।

See also  जांजगीर-चांपा : जमीन निवेश के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई

DSP ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हत्या किस वजह से की गई है और हत्या के पीछे कौन है? यह जांच के बाद पता चल पाएगा। किसी से आपसी दुश्मनी, लड़ाई-झगड़ा या अन्य कुछ बातें हो सकती है। पुलिस हर एंगल से जांच करेगी। जल्द ही हत्यारे को पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply