छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में बारिश के बाद पाटोपाट बहने लगी अरपा नदी:लोगों को गर्मी से मिली राहत, बारिश का आंकड़ा 306 मिमी के पार पहुंचा

बिलासपुर में रविवार की सुबह दो घंटे से अधिक समय तक जमकर बारिश हुई। बीते 6 दिनों से लगातार गर्मी के चलते उमस और चिपचिपी गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार से लगातार राहत की बारिश का आनंद मिल रहा है। आज सुबह दो घंटे से अधिक और शनिवार दोपहर करीब डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश को मिलाकर अब तक 38.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

See also  सीईओ के इंतजार में घंटों बैठे रहे जनप्रतिनिधि, नाराज जनपद सदस्यों ने जिला पंचायत परिसर में दिया धरना, मंत्री लखनलाल ने हटाने की दी चेतावनी

शनिवार की शाम झमाझम बारिश के बाद रविवार की सुबह 5.30 बजे से दो घंटे तक अच्छी बारिश हुई। इधर जिले की जीवनरेखा अरपा नदी आज पाटोपाट बहते नजर आई, वहीं सड़कों और कॉलोनियों में जल भराव की समस्या देखने को मिली।

अरपा और रिवर व्यू में बारिश का लुत्फ उठाने पहुंचे लोग

बारिश के जमकर बरसने का सिलसिला जारी रहने के बाद तामपान में कमी आई है, जिससे लोगों को बाहर आने जाने में अधिक परेशानी नहीं हो रही है। बारिश का लुत्फ उठाने लोग रिवर व्यू रोड और शनिचरी रपटा के इर्द गिर्द भीड़ की शक्ल में देखे गए। धूप खिलने के बावजूद कुछ हिस्सों में बारिश हो रही थी, जिससे युवा वर्ग बारिश में भीगते हुए मस्ती करते नजर आए।

See also  Petrol-Diesel पर लगाई लिमिट! अब एक व्यक्ति को मिलेगा 50 लीटर फ्यूल; CG में पेट्रोल पंप मालिकों को दिए निर्देश

इन क्षेत्रों में हुआ जल भराव

शनिवार को तेज बारिश के दौरान श्रीकांत वर्मा मार्ग, लिंक रोड, जेल रोड, तालापारा, मगरपारा, मसानगंज में काफी जल भराव हो गया था। वहीं रविवार को बारिश धीमी गति से हुई, इसलिए अपेक्षाकृत जल भराव कम हुआ। एमआईसी मेंबर एसआर जायसवाल ने निगम पर व्यापार विहार रोड और नाला निर्माण की गलत तकनीक के कारण जल भराव की समस्या उत्पन्न होने का आरोप लगाया।

See also  जांजगीर-चांपा : आरक्षक की मां की संदिग्ध मौत, पेड़ पर लटकी मिली लाश

Related Articles

Leave a Reply