छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: चलती कार में अचानक लगी आग, जिंदा जल गया युवक

भिलाई

एक युवक की कार के अंदर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। पूरा मामला भिलाई थाना क्षेत्र के चरोदा पंचशील नगर पश्चिम स्थित सरकारी शराब दुकान के पास का है। जहां शाम करीब साढ़े 4 बजे ये हादसा हुआ है। उस वक्त कार सवार चरोदा निवासी राजा जैन (38 ) उस रोड से किसी तरफ जा रहा था। बताया गया है कि राजा बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का काम करता था। आग लगने के बाद कार पूरी तरह से जल गई है। आग इतनी जबरदस्त थी कि ड्राइवर सीट पर बैठे उस युवक को उतरने का मौका तक नहीं मिला और वो अंदर ही बैठा रहा गया।

इसे भी पढ़े…. Love Crime News: प्रेमी निकला प्रेमिका का हत्यारा, शादी का दबाव बनाने पर उतारा मौत के घाट

See also  करमा महोत्सव 2023 का भव्य समापन, लोक संस्कृति ही हमारी पहचान हैं :अमरजीत भगत

दर्दनाक हादसे के बाद घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है। इतना ही नहीं कार में इतनी भीषण आग थी कि दूर-दूर तक उसकी लपटें दिखाईं दीं , हादसे के बाद कुछ लोगों ने उसके चिल्लाने की आवाज सुनी थी। जिसके बाद कुछ लोग वहां पहुंचे और तब जाकर इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची है। अभी इस मामले में कोई अधिक जानकारी नहीं आ सकी है। पुलिस ने भी हादसे को लेकर ज्यादा कुछ अभी नहीं बताया है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि युवक कहां से कहां जा रहा था। कार क्यों और कैसे जली यह भी पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और परिजनों को इस बात की जानकारी दी गई है।

See also  बलौदाबाजार में भारी बारिश से टूटा बांध, तीन से ज्यादा गांव डूबे, लोग कर रहे त्राहि माम

इसे भी पढ़े…. स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव दिल्ली रवाना, करीबियों ने बताया निजी दौरा लेकिन अटकलें हुईं तेज… पढ़िए पूरी खबर…

Related Articles

Leave a Reply