छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चाम्पा – एक पत्नी रहते हुए भी दूसरी शादी करना आरक्षक को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

जांजगीर चाम्पा। घरेलू हिंसा एवं दूसरी शादी करने की शिकायत के मामले में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने आरक्षक को निलंबित कर दिया है। आरक्षक डण्डेश्वर बंजारे वर्तमान में रक्षित केन्द्र जांजगीर में पदस्थ है, जिसकी पत्नी की शिकायत पर एसपी ने कार्रवाई की।

महिला ने आरक्षक के विरुद्ध घरेलू हिंसा, पत्नी रहते हुए भी दूसरी शादी करने संबंधी शिकायत की थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर -चाम्पा ने तत्काल आरक्षक को निलंबन किया है। प्रकरण की जांच की जिम्मेदारी महिला DSP को दिया है। जांच होते तक आरक्षक निलंबित रहेगा।

See also  ई-फार्मेसी का विरोध : छत्तीसगढ़ की 18 हजार दवा दुकानें रही बंद, 100 करोड़ का कारोबार ठप रहा

Related Articles

Leave a Reply