छत्तीसगढ़

DSP की बेटी को गैंगरेप की धमकी : किडनैपिंग-रेप की साजिश की चैट हुई लीक, 5 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक हलकों तक हलचल मचा दी है। आदिवासी संस्कृति पर कंटेंट बनाकर पहचान बनाने वाली क्रिएटर निवेदिता मंडावी को सोशल मीडिया के माध्यम से गैंगरेप और किडनैपिंग की धमकियां देने का मामला उजागर हुआ है।

See also  वेदांता प्लांट में हादसे में बड़ा एक्शन; कंपनी चेयरमैन समेत 8 के खिलाफ FIR, अब तक इतने लोगों की मौत 

बताया जा रहा है कि, निवेदिता मंडावी को कुछ युवकों द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और धमकी भरे मैसेज भेजे गए, जिनमें गैंगरेप और अपहरण की साजिश तक का जिक्र किया गया था। मामले ने तब और तूल पकड़ा जब आरोपियों की आपसी चैटिंग लीक हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

See also  वेदांता प्लांट में हादसे में बड़ा एक्शन; कंपनी चेयरमैन समेत 8 के खिलाफ FIR, अब तक इतने लोगों की मौत 

5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और इस साजिश में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी से पूछताछ जारी है और आगे की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि, पीड़िता निवेदिता मंडावी के पिता छत्तीसगढ़ पुलिस में डीएसपी के पद पर पदस्थ हैं, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

See also  वेदांता प्लांट में हादसे में बड़ा एक्शन; कंपनी चेयरमैन समेत 8 के खिलाफ FIR, अब तक इतने लोगों की मौत 

Related Articles

Leave a Reply