छत्तीसगढ़

दंतेश्वरी मंदिर में चोरी करने वाले की सामने आई तस्वीर, पकड़ने में मदद करने वालों के लिए पुलिस ने रखा ईनाम

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित प्रसिद्ध माँ दंतेश्वरी मंदिर में हुई चोरी के मामले में बस्तर पुलिस को अहम सफलता मिली है. 23 और 24 जनवरी की दरमियानी रात अज्ञात चोर द्वारा मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था. मंदिर पुजारी की सूचना पर 24 जनवरी की सुबह पुलिस सक्रिय हुई और तत्काल जांच शुरू की गई.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ सिन्हा के निर्देशन में जिला पुलिस और फॉरेंसिक की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए कुल 9 टीमों का गठन कर जांच की जा रही है. अब तक की जांच में शहर के 100 से अधिक शासकीय और निजी सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोर के चेहरे की पहचान कर ली गई है.

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

पुलिस ने चोर के संबंध में सटीक जानकारी देने वाले व्यक्ति को 5,000 रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है. साथ ही 4 से 5 पुलिस टीमें उड़ीसा और पड़ोसी जिलों में भी सघन तलाशी अभियान चला रही हैं.

उल्लेखनीय है कि चोरी के बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और जांच के चलते आम लोगों के लिए दर्शन अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए थे. पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच जारी है और विवेचना में नई जानकारी मिलने पर आगे की कार्रवाई और प्रगति से अवगत कराया जाएगा.

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

Related Articles

Leave a Reply