छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

मनरेगा बचाओ संग्राम: कांग्रेसी रैली में बैरिकेड तोड़ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, पुलिस से झड़प…

जांजगीर-चांपा। मनरेगा के नाम और नियमों में बदलाव के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जोरदार प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और छत्तीसगढ़ कांग्रेस सह प्रभारी विजय जांगिड़ की अगुवाई में कांग्रेसियों ने रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया।
रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा लगाए गए सुरक्षा घेरे को तोड़ दिया और कलेक्टर कार्यालय के सामने पहुंच गए। इस दौरान टीन के बैरिकेड को हटाने का प्रयास किया गया, जिस पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। हालांकि बाद में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और प्रदर्शन समाप्त किया।
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मनरेगा योजना मजदूरों को रोजगार सुरक्षा देने के उद्देश्य से बनाई गई थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसके नाम और प्रावधानों में बदलाव कर मजदूरों के साथ छल किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मनरेगा को मूल स्वरूप में लागू कराने के लिए सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मनरेगा के नाम और नियम बदलकर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। जब तक योजना को पूर्व स्वरूप में लागू नहीं किया जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा।

See also  बेटे की 'शैतानी' से दंपती के बीच झगड़ा: रायपुर में पत्नी ने लगाई फांसी, मौत के बाद परिजनों के बीच जमकर मारपीट

जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि प्रशासन ने आंदोलन को रोकने के लिए टीन का सुरक्षा घेरा लगाया था, लेकिन कांग्रेस ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह, पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश और जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही।

See also  जांजगीर-चांपा डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा : शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला कातिल, चार गिरफ्तार

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ और ज्ञापन सौंपने के बाद रैली शांतिपूर्वक समाप्त कर दी गई।

Related Articles

Leave a Reply