छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में घुसपैठियों को खदेड़ने की तैयारी, करीब 2 हजार लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ

रायपुर. छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. दुर्ग, कवर्धा के बाद अब राजधानी रायपुर में घुसपैठियों की पहचान की जा रही है. आज लगभग 2 हजार बाहरी संदेहियों को बसों में भरकर पुलिस लाइन लाया गया है, जहां पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है. एसएसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी भी पुलिस लाइन पहुंचे हैं.

See also  हनुमान धारा में तीन बच्चे लापता—साइकिल, कपड़े मिले; SDRF की तलाश जारी

पुलिस ऐसे लोगों को उठाया है, जो शहर के अलग-अलग थाना इलाकों में बिना मुसाफिरी दर्ज कराए रह रहे थे. पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, नार्थ ईस्ट, बिहार, UP समेत अन्य राज्यों के रहने वाले लोगों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है. पुलिस आधार कार्ड मशीन से संदेहियों के डेटा को मैच कर रही. एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया, बाहरी संदिग्ध लोगों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है. संदिग्ध पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

See also  स्क्रैप कारोबारी अशरफ मेमन समेत 3 की फार्महाउस में मिली लाश, हत्या की जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply