छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा में हिट-एंड-रन:- तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को मारी ठोकर, गंभीर रूप में युवक घायल

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम जगमहंत – बूढ़ेना के बीच में रोड में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार ठोकर मारी हैं। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। राहगीरों की मदद से घायल युवक को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है।

See also  अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ली रायपुर निवासी शिक्षिका की जान: बच्चे के साथ घर से निकली थी स्कूल जाने, बच्चे की हालत गंभीर

मिली जानकारी अनुसार,, पामगढ़ विकासखंड के ग्राम जेवरा का रहने वाला युवक विनय सागर अपने परिजनों के साथ नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चौराभाटा में रिश्तेदार के यहां छठी कार्यक्रम में शामिल होने आया था। परिजनों का कहना है कि बाइक में पेट्रलो डालने की बात कहते हुए निकला था। वही राहगीर ने देखा कि एक सफेद रंग की तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को ठोकर मारी और मौके से जांजगीर की ओर फरार हो गया है।

See also  खाई में गिरी तेज रफ्तार पिकअप, चार ग्रामीणों की मौत, 20 घायल, सगाई से लौटते वक्त हुआ हादसा

सड़क दुर्घटना की सूचना डायल 112 की टीम को मिली तो मौके पर पहुंच कर घायल को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल नवागढ़ में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित किया हैं।

वही सड़क के किनारे लगे दुकानों की सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच की गई तो एक सोल्ड सफेद रंग की मारुति कार जाते नजर आई है जिसे सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ दिख रहा है गाड़ी में नंबर प्लेट भी नहीं है सोल्ड गाड़ी बताई जा रही है।

See also  जांजगीर: सड़क हादसे में स्वास्थ्य विभाग के वाहन चालक सत्येंद्र उपाध्याय का निधन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

नवागढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की जांच पड़ताल की जा रही है सीसीटीवी कैमरे के आधार पर वाहन की पहचान में पुलिस लगी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply