छत्तीसगढ़

लाठी-डंडे से पीट-पीटकर युवक की हत्या, हिरासत में 15 ग्रामीण

बलौदाबाजार. लाठी-डंडे से पीट-पीटकर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. सूत्रों के मुताबिक मृतक आदतन बदमाश था और ग्रामीण परेशान रहते थे. बीती रात ग्रामीणों ने युवक को लाठी डंडों से पीट पीटकर मौत के घाट उतारा. इस मामले में कसडोल पुलिस ने 15 ग्रामीणों को हिरासत में लिया है.

यह घटना कसडोल थाना क्षेत्र के सुदूर गांव कोटियाझर की है. मृतक का नाम जयकुमार ठाकुर उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कोटियाझर है. घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामला दर्ज कर 15 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही. शाम तक हत्या के कारणों का खुलासाअ हो सकेगा.

See also  'खूनी मांझे' के खिलाफ महाअभियान, 50 दुकानों पर छापेमारी, 4 स्टोर से जानलेवा मांझा जब्त

Related Articles

Leave a Reply