छत्तीसगढ़

दो स्कूली बसों की आपस में भिड़ंत, एक बस खेत में पलटी, दो बच्चे घायल

कवर्धा

जिले में स्कूली बच्चों को लेने जा रही दो बसों के बीच भिड़ंत हो गई है। बसों की आपस में टक्कर के बाद बच्चों से भरी एक बस खेत में जा गिरी। इस हादसे में दो बच्‍चे घायल हो गए। वहीं ग्रामीणों ने अन्‍य बच्चों को बाहर निकाला। पुलिस अधीक्षक डा लाल उमेद सिंह ने बताया कि घटना कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेउर गांव की है, जहां आज मंगलवार सुबह पंडरिया के एमबीसन स्कूल और सनराइज स्कूल की बस नेउर गांव स्कूली बच्चों को लाने गई थी। सकरे मार्ग से तेज रफ्तार वाहन ओवरटेकिंग के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के वक्त एक बस खाली थी। वहीं जो बस पलटी उसमें 10 बच्चे सवार थे। बच्चों को मामूली चोट आई है। वहीं एक बच्ची के होंठ में चोट आई है। घायल बच्ची को उपचार के लिए कुकदूर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जिन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

Related Articles

Leave a Reply