छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-नैला में रेल ओव्हर ब्रिज निर्माण व ट्रेनों के ठहराव सहित अन्य मांगों को लेकर 06 मार्च को नगर बंद एवं चक्काजाम की चेतावनी

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन पर प्रस्तावित रेल ओव्हरब्रिज निर्माण, स्टेशन में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांगों को लेकर स्थानीय नागरिकों ने 05 मार्च 2026 को रात 10 बजे से परशुराम चैक, नैला में चक्का जाम एवं 06 मार्च को नगर बंद की घोषण की है।

इस संबंध में कलेक्टर जिला जंाजगीर-चांपा को पत्र सौंपकर प्रशासन को औपचारिक सूचना दी गई है। इस आंदोलन को स्थानीय व्यापारिक संगठनों जैसे छ.ग. चेम्बर आॅफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज, जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, गल्ला किराना व्यापारी संघ, जिला चावल उद्योग संघ, कपड़ा व्यापारी संघ ने भी अपना समर्थन दिया है।

See also  सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने खुद को बताया सबसे बड़ा कलाकार, कहा – मेरी कलाकारी से डरता है पूरा छत्तीसगढ़

पत्र में उल्लेख है कि पूर्व में इन मांगों को लेकर जन आंदोलन किया गया था। तब रेल प्रशासन और जिला प्रशासन के साथ हुई वार्ता में सहमती बनी थी कि छः माह के भीतर रेल ओव्हरब्रिज निर्माण प्रारंभ किया जाएगा तथा जांजगीर-नैला स्टेशन पर गांेडवाना एक्सप्रेस, साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा मिशन अस्पताल समपार के पास अंडरब्रिज निर्माण और जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के विस्तार का भी आश्वासन दिया गया था।

See also  एक साल पहले लिए थे फेरे, अब पेड़ पर लटकी मिली पति-पत्नी की लाश; सुसाइड या कुछ और?

आरोप है कि सहमति के बावजूद अब तक किसी भी वादे पर ठोस प्रगति नही हुई है। राज्य और रेल प्रशासन के बीच समन्वय के अभाव से कार्य अटका हुआ है, जिससे स्थानीय नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। पत्र में कहा गया है कि सर्वसम्मति से आंदोलन का निर्णय लिया गया है और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। आंदोलन की सूचना की प्रतिलिपि मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर, ए.डी.ई.एन. द.पू.म.रेलवे चांपा, स्टेशन प्रबंधक जांजगीर-नैला, तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जांजगीर को भी प्रेषित की गई है।

See also  पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: 2.60 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदेगी पॉवर कंपनी

Related Articles

Leave a Reply