Uncategorized

कचरे की गाड़ी में फेंक दिया था हीरो का हार, फिर हुआ कुछ ऐसा…

चेन्नई में कचरे के अंबार से लाखों की कीमत का हीरे का हार मिला. यह हार एक शख्स का था, जिसे उसने दो दिन पहले गलती से कचरे की गाड़ी में फेंक दिया था.

हार विरुगमबक्कम इलाके के देवराज का बताया जा रहा है, जिन्होंने नगर निगम प्रशासन को फोन कर हार को कूड़े में फेंकने की बात कही थी. फिर चेन्नई नगर निगम कारपोरेशन की टीम ने ढूंढ निकाला.

देवराज ने बताया कि उनके घर से हार गायब था, जो काफी ढूंढने पर नहीं मिला.2 दिन बाद उनको शक हुआ कि जो घर का कूड़ा कूड़ादान में फेंका है, हार उसी में चला गया. उन्होंने तुरंत निगम प्रशासन को फोन कर घटना बताई. प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. यहां कूड़े का अंबार लगा था, लेकिन टीम ने काम किया और माला में लिपटा हीरे का हार पाया. देवराज के घर पर 2 दिन बाद शादी है.

See also  Sugar Rush Slot Review – Quick, High‑Intensity Candy‑Themed Action

इन लोगों की भूमिका रही अहम

हीरे का हार गुम होने के बाद देवराज को अपनी गलती का एहसास हुआ जिसके बाद उसने शहर के सिविक बॉडी से तत्काल मदद मांगी. इसके बाद उसके घर के सबसे पास वाले कूड़ेदान में तत्काल हीरे के हार की खोज शुरू की गई. हीरे के हार को ढूंढने की निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों ने भी की.

See also  Vegasino Quick‑Play Arvostelu: Kuinka Voittaa Nopeasti Nopeassa Online Slotit -lähdössä

सावधानीपूर्वक कूड़े को अलग करने के दौरान हीरे के हार को एक माला में उलझा हुआ पाया गया. कूड़े में हीरे का हार मिलने के बाद, देवराज ने त्वरित काम के लिए टीम का आभार व्यक्त किया. वहीं इस काम में ई रिक्शा चालक एंथोनीसामी ने अहम भूमिका निभाई. वो अक्टूबर 2020 में नगर निगम की तरफ से मिले कचरा प्रबंधन के लिए जिस कंपनी को ठेका मिला है उसके एक समर्पित कर्मचारी रहे हैं.

See also  Magius Casino: Vincite Veloci e Slot ad Alta Intensità per il Giocatore Veloce

Related Articles

Leave a Reply