छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा: कुएं में एक व्यक्ति को बचाने उतरे 4 लोग, पिता और 2 बेटों समेत 5 की मौत

जांजगीर-चांपा में कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पिता और दो बेटों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में लोग कुएं के अंदर एक के बाद एक व्यक्ति उतरते गए। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि राजेंद्र जायसवाल नाम का एक व्यक्ति कुएं में लकड़ी अंदर गिरने पर उसे निकालने घुसा था, तभी गैस का रिसाव होने लगा और वह बहोश हो गया। इसके बाद पत्नी के शोर मचाने पर ये लोग उसे निकालने कुएं में घुसे थे, लेकिन कोई जिंदा नहीं लौट सका।

See also  रायगढ़ स्टील प्लांट के फर्नेस में ब्लास्ट, 4 मजदूर बुरी तरह झुलसे, मची अफरा तफरी
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से 5 लोगों की मौत हो गई।

जांजगीर-चांपा में कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से 5 लोगों की मौत हो गई।

पिता के साथ 2 बेटे पड़ोसी को बचाने गए थे

राजेंद्र जायसवाल को बचाने सबसे पहले पड़ोसी रमेश पटेल आया और वह कुएं के अंदर गया। उसकी भी सांसें भरने लगीं, फिर उसे बचाने उसके दो बेटे राजेंद्र और जितेंद्र भी कुएं के अंदर चले गए। जब चारों कुछ देर तक नहीं लौटे तो पड़ोस में रहने वाला टिकेश चन्द्रा भी इन लोगों को बचाने के लिए कुएं अंदर चला गया। लेकिन जहरीली गैस के रिसाव से पिता और 2 बेटों समेत 5 लोगों की जान चली गई।

See also  रिवर व्यू इलाके में नवजात का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद बिर्रा पुलिस और तहसीलदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। वहीं SDRF की टीम को भी बुलाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply