छत्तीसगढ़बिलासपुर

ई-श्रम साथी ऐप का कमाल, अब चौक-चौराहों पर नहीं, मोबाइल ऐप पर मिलेंगे मजदूर और कारीगर

बिलासपुर। अब मजदूर और कारीगर खोजने के लिए लोगों को चौक-चौराहों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। छत्तीसगढ़ शासन और श्रम विभाग ने ई-श्रम साथी मोबाइल ऐप शुरू किया है, जिसके जरिए घर बैठे ही राजमिस्त्री, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन और अन्य श्रमिक आसानी से मिल सकेंगे। खास बात यह है कि इस डिजिटल पहल को अपनाने में बिलासपुर जिला पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर है।ई-श्रम साथी ऐप श्रमिकों और नियोक्ताओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ने का काम कर रहा है।

ऐप में श्रमिक अपना नाम, मोबाइल नंबर, कार्यक्षेत्र और मजदूरी दर दर्ज कर पंजीयन करा सकते हैं। वहीं आम नागरिक अपनी जरूरत के अनुसार नजदीकी और सत्यापित कारीगरों से सीधे संपर्क कर सकते हैं। इससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और समय व पैसे दोनों की बचत होगी। बिलासपुर में अब तक 249 श्रमिकों ने पंजीयन कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल का कहना है कि यह ऐप श्रमिकों को सीधा रोजगार और सम्मानजनक आजीविका दिलाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा

See also  झीरम घाटी हत्याकांड में शामिल महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, 20 लाख रुपए का था इनाम

Related Articles

Leave a Reply