छत्तीसगढ़

दो शहरों में पकड़ाए रिश्‍वतखोर: पटवारी 6 हजार तो शिक्षा विभाग का क्‍लर्क 15 हजार लेते गिरफ्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो ने पटवारी और शिक्षा विभाग के कर्मचारी को रिश्‍वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया

रायपुर

एंटी करप्शन ब्यूरो ने पटवारी और शिक्षा विभाग के कर्मचारी को रिश्‍वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी ने शिकायतकर्ता से नामांतरण एवं ऋण पुस्तिका बनाने के एवज में छह हजार रुपये रिश्‍वत की मांग की थी। एसीबी के अफसरों ने प्रार्थी की शिकायत पर पटवारी को छह हजार रुपये रिश्‍वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। पटवारी नीलकमल सोनी भिलाई के कोहका का पटवारी है। टीम ने पटवारी को जामुल में पकड़ा है।

See also  चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन को मंजूरी : 755 करोड़ आएगी लागत, सीएम साय ने पीएम मोदी और रेलमंत्री को कहा थैंक्यू

इसी तरह अंबिकापुर एसीबी आफिस में एक दूसरे शिकायतकर्ता ने शिकायत की कि विद्यालय के 2021-22 की मान्‍यता के नवीनीकरण के लिए सूरजपुर जिला शिक्षा कार्यालय के कर्मचारी ने 15 हजार रिश्‍वत मांग की थी। शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसीबी के अधिकारियों ने पहले जांच की। शिकायत सही पाए जाने पर अफसरों ने जिला शिक्षा कार्यालय के कर्मचारी जुगेश्‍वर प्रसाद को रिश्‍वत रंगेहाथ धरदबोचा। एसीबी इन दोनों के खिलाफ भ्रष्‍टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

See also  अटेंडेंस ऐप ने बढ़ाईं मुश्किलें : तकनीकी खामियों से शिक्षक परेशान, मैनुअल बायोमेट्रिक व्यवस्था की उठाई मांग

Related Articles

Leave a Reply