छत्तीसगढ़रायपुर

क्या नारायण चंदेल के हाथो में होगी प्रदेश भाजपा की कमान ? रायपुर में संगठन चुनाव की मिली जिम्मेदारी

रायपुर: भाजपा ने 11 से 25 जनवरी तक “संविधान गौरव अभियान” चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान के संयोजक के रूप में नारायण चंदेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि सह संयोजक की भूमिका में गुरु खुशवंत को नियुक्त किया गया है।

भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ का उत्सव

यह अभियान भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ की गौरवशाली यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें संविधान की महत्ता और उसके मूल्यों पर चर्चा होगी।

See also  RKM पावर प्लांट के भूविस्थापित कर्मचारियों का प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी

नारायण चंदेल की बढ़ती साख

इस दौरान नारायण चंदेल को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। उनकी छत्तीसगढ़ भाजपा प्रमुख बनाए जाने की अटकलें जोरों पर हैं। जांजगीर-चांपा के तेजतर्रार नेता नारायण चंदेल पार्टी में पहले भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

किरण सिंहदेव को मिल सकती है नई भूमिका

वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव को कैबिनेट में स्थान मिलने की संभावना जताई जा रही है। यदि ऐसा होता है, तो भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए नारायण चंदेल का नाम सबसे आगे है। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

See also  परिक्रमा पथ या करोड़ों के खेल का रास्ता? प्रशासन बता रहा विकास की गाथा, किसान कर रहे जांच की मांग

पार्टी का फोकस

भाजपा का यह अभियान पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के बीच संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसके महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से चलाया जाएगा। पार्टी का मानना है कि इस तरह के आयोजन से संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ जनता के बीच संवाद भी बेहतर होगा।

See also  प्रेमी की शादी से नाराज नाबालिग मोबाइल टॉवर पर चढ़ी, तीन घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Related Articles

Leave a Reply