छत्तीसगढ़

200 लोगों को ट्रेलर में बिठाकर दौड़ा रहा था बेलगाम, चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सवारियों को बसों के जरिए किया रवाना

रायपुर। आए दिन सड़क दुर्घटना में मालवाहकों में सवार लोगों की मौत की भले ही अनेकोनेक खबर आ जाए, चाहे पुलिस तमाम प्रचार-प्रसार कर ले, लेकिन लोग सुधरने को तैयार ही नहीं हैं. ऐसा ही वाकया रायपुर ग्रामीण इलाके में देखने को मिला, जहां ट्रेलर में पच्चीस-पचास नहीं बल्कि करीबन दो सौ लोगों को बिठाकर चालक बेलगाम दौड़ा रहा था, जिसे चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा.

See also  छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 61 निरीक्षकों के थोक तबादले, पुलिस मुख्यालय ने जारी की सूची!

रायपुर ग्रामीण के खरोरा थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी चेकिंग के दौरान देखकर हैरान रह गए, जब तेज रफ्तार मालवाहक (ट्रेलर) में दो सौ से भी ज्यादा लोग सवार होकर जा रहे थे. इस पर गाड़ी को रोककर पुलिस ने पूछताछ की, तो गाड़ी का ड्राइवर मौके पर ही पुलिस से हुज्जत करने लगा. इस पर पुलिस ट्रेलर में सवार लोगों के साथ चालक को खरोरा थाने लाई.

See also  प्रेमी की शादी से नाराज नाबालिग मोबाइल टॉवर पर चढ़ी, तीन घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

थाने में आरोपी चालक शोभित राम निषाद (30 वर्ष) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) धारा 281 और मोटर व्हीकल एक्ट धारा 184 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया. वहीं गाड़ी में मौजूद सवारियों को दो बसों और 5 क्रूजर के जरिए उनके गांव रवाना किया. इस घटना के पुलिस ने एक बार लोगों से अपनी जान जोखिम में न डालते हुए, मालवाहक वाहनों में सफर न करने की अपील की है.

See also  रीलबाजी पड़ी महंगी : सुसाइड का नाटक करते हुए वीडियो बनाते समय फिसला पैर, नवविवाहिता की गई जान

Related Articles

Leave a Reply