कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में बाढ़ से बचाए गए 17 लोग:खेती के लिए गए ग्रामीण नदी में 10 घंटे तक फंसे

कोरबा। जिले में रविवार शाम को आई बाढ़ में फंसे 17 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। पाली ब्लॉक के ग्राम ढुकुपथरा और पोंडी के लब्दापारा के ये ग्रामीण खेतों में काम करने गए थे।

भारी बारिश के कारण नदी में अचानक आई बाढ़ में ये लोग फंस गए। इनमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे। सूचना मिलते ही कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर बचाव अभियान शुरू किया गया।

See also  जमीन विवाद में रिश्तों का कत्ल : नाती ने बीच सड़क चाकू मारकर दादा की कर दी हत्या, इलाके में सनसनी

पाली तहसीलदार सूर्य प्रकाश केशकर के नेतृत्व में राजस्व विभाग, पाली थाना, जिला आपदा प्रबंधन नगर सेना कोरबा और राज्य आपदा टीम बिलासपुर ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। रविवार शाम से शुरू हुआ यह ऑपरेशन सोमवार तड़के 3 बजे तक चला। ऑपरेशन के दौरान सभी 17 ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

See also  सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.45 करोड़ का 209 किलो गांजा और ट्रेलर जब्त, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार

करीब 10 घंटे तक मौत से जूझने के बाद सुरक्षित लौटे ग्रामीणों के चेहरों पर राहत साफ झलक रही थी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने प्रशासन की संयुक्त टीम को धन्यवाद देते हुए उनके कार्य की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन ने एक दिन पहले ही मीडिया और मुनादी के जरिए अलर्ट जारी किया था। नदी-नालों के किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई थी। कोरबा और आसपास के जिलों में लगातार हो रही बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

See also  नाले ने निगल ली दो मासूम जिंदगियां, चचेरे भाइयों की डूबने से हुई मौत, गांव में पसरा मातम

Related Articles

Leave a Reply