रायपुर

छत्तीसगढ़: फ्यूल मैनेजर के घर डकैती की कोशिश, बड़ी प्लानिंग में थे 8 डकैत, महिला की सजगता से हुई गिरफ्तारी

रायपुर

काशी अपार्टमेंट में नवदुर्गा फ्यूल के मैनेजर के घर डकैती की कोशिश की गई।मैनेजर की पत्नी की सूझबूझ से बड़ी घटना टल गई। महिला के शोर मचाने पर दो डकैतों को लोगों ने धर दबोचा।वहीं बुधवार देर रात बाकी 6 डकैतों को भी पुलिस ने पकड़ लिया। सरगना अमित समेत 8 डकैत को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से 4 रायपुर, 2 भिलाई और 2 भानुप्रतापपुर के निवासी हैं। पुलिस आज इस पूरे मामला का खुलासा करेगी। पुलिस ने एक भी आरोपी को अपनी तरफ से नहीं पकड़ा है। खम्हारडीह पुलिस आरोपियों के खिलाफ डकैती और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।

See also  छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड का परिणाम 25 जुलाई को, शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम करेंगे जारी

Related Articles

Leave a Reply