छत्तीसगढ़रायपुर

बेटी के हौसलों को मिली उड़ान : बिलासपुर की निशा करेगी किलिमंजारो फतह, सीएम साय ने दी आर्थिक सहायता 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने पर्वतारोही निशा यादव से फोन पर बात की। इस दौरान सीएम साय ने निशा को  किलिमंजारो फतह के लिए आर्थिक सहायता की बात कही है। सीएम साय ने कहा कि, हम तुम्हारा सपना पूरा करेंगे। बिलासपुर की बेटी निशा अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराएगी।

बिलासपुर में रहने वाली निशा यादव के पास एक फोन आया किसी ने उससे कहा आपको किलिमंजारो चढ़ना है, आप खर्च की चिंता न करें। निशा चकित हुई और आश्चर्य से पूछा आप कौन हैं, सामने से आवाज आई बेटा मैं विष्णु देव साय बोल रहा हूं। निशा ने आश्चर्यचकित भाव से कहा आप सच में मुख्यमंत्री बोल रहे हैं। उसे यकीन नहीं हो रहा था, लेकिन जब मुख्यमंत्री ने पूरी बात बताई और कहा कि आप अपने लक्ष्य पर फोकस करें। छत्तीसगढ़ के हर एक बेटी का सपना पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। छत्तीसगढ़ सरकार आपके साथ खड़ी है। 

See also  छत्तीसगढ़ में 40 फीसद युवा किडनी के नए रोगियों में शामिल

किलिमंजारो चोटी फतह करना चाहती है निशा 

सीएम साय ने निशा के साथ पर्वतारोहण के बारे विस्तार से बात की। निशा ने सीएम को यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस की चढ़ाई के दौरान आई चुनौतियों के बारे में बताया। उसने बताया कि, पर्वत की यात्राएं रोमांच से भर देती हैं। पर्वतों की चोटी पर तिरंगा फहराना गर्व से भर देता है। निशा ने आगे बताया कि, अब अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो को फतह करना चाहती हैं और उनका अंतिम लक्ष्य माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने का है।

सीएम साय का जताया आभार 

निशा ने नम आवाज में सीएम को आगे बताया कि, मैं पिछले कई दिनों से सो नहीं पा रही थी। मेरे पिता ऑटो चालक है और मेरे सपने को पूरा कर पाना उनके लिए कठिन था।  मन में बड़ी दुविधा थी कि यह कैसे संभव हो पाएगा, मेरा सपना कैसे पूरा होगा । आज आप ने मेरी सारी चिंताओं को दूर कर दिया है।  मुख्यमंत्री जी मैं आपको बहुत धन्यवाद देती हूं। 

See also  जर्जर स्कूल और खराब सड़क को लेकर ग्रामीणों का हंगामा: जमकर किया प्रदर्शन, प्रशासन ने दिया जल्द ठीक कराने का आश्वासन

आर्थिक हालात से हौसले पस्त नहीं होते- सीएम साय 

निशा की आत्मविश्वास भरी इन बातों को सुनकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ को अपनी बेटियों पर गर्व है। हम चाहेंगे कि छत्तीसगढ़ की बेटी माउंट एवरेस्ट पर भी तिरंगा फहराए। उन्होंने कहा कि, आर्थिक हालात से हौसले पस्त नहीं होते। उन्होंने निशा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, आपका आत्मविश्वास और जुनून जरूर आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचाएगी।

Related Articles

Leave a Reply