छत्तीसगढ़

यात्री बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 14 यात्री घायल, 7 की हालत गंभीर

रायगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रैरूमाखुर्द चौकी क्षेत्र के तेजपुर के पास यात्री बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार 14 यात्री घायल हो गए। इनमें 7 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, द्विवेदी यात्री बस नारायणपुर से रायगढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेजपुर के पास बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार कई यात्री घायल हो गए।

7 गंभीर घायलों को पत्थलगांव भेजा गया
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल 7 यात्रियों को पत्थलगांव सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं अन्य 7 घायलों का धरमजयगढ़ अस्पताल में इलाज जारी है।

See also  अपनी ही बेटियों से अश्लील हरकत करने वाले पिता को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply