छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

Janjgir Champa NEWS:पुलिस स्मृति दिवस पर जांजगीर में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

जांजगीर-चांपा। वीर शहीदों को याद कर परिजनों के साथ जवानों के आंसू छलक पड़े,,,जांजगीर जिला मे भी पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर जिले के रक्षित केंद्र में वीर शहीदों को सम्मानपूर्वक श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों के लिए सम्मान में सलामी दी गई और शोक शस्त्र और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने इस अवसर पर पिछले वर्ष शहीद हुए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के नाम पढ़कर सुनाए, जिससे सभी उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। उन्होंने शहीद परिवार के सदस्यों को शॉल और श्रीफल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और उनकी समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और शहीद परिवार के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया, और उनके द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

See also  बड़ा हादसा: नहर में बहे तीन बच्चे, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

इस आयोजन ने शहीदों के प्रति पुलिस विभाग और समाज की कृतज्ञता को और भी प्रगाढ़ किया, साथ ही यह सुनिश्चित किया कि उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply