देश

विदेशों में बढ़ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की मांग, चिली-कनाडा समेत कई देशों ने दिखाई रुचि

नई दिल्ली

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की मांग विदेश में भी बढ़ती जा रही है। चिली, कनाडा, मलेशिया जैसे देशों ने भारत से वंदे भारत ट्रेनों के आयात में रुचि दिखाई है। सूत्रों का कहना है कि बाहरी खरीदार वंदे भारत की ओर क्यों आकर्षित हो रहे हैं, इसके कई कारण हैं। उन्होंने कहा कि इसकी लागत प्रमुख कारकों में से एक है।

दूसरे देशों में निर्मित ऐसी ट्रेनों की कीमत 160-180 करोड़ रुपये के आसपास है, जबकि वंदे भारत ट्रेन हमारे यहां 120-130 करोड़ रुपये तक में आ जाती है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की गति भी इसे बेहद आकर्षक बनाती है।

See also  'माय नेम इज अरविंद केजरीवाल, आई एम नॉट…', दिल्ली CM ने तिहाड़ जेल से भेजा इमोशनल मैसेज

Related Articles

Leave a Reply