
रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार मां बेटी को रौंदा दिया। हादसे में मां बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लोगों की भीड़ लग गई और जाम की स्थिति हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच में जुट गई। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मां-बेटी एक स्कूटी में सवार होकर कहीं जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार मां बेटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ लग हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस कर रही जांच
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच में जुट गई। मां – बेटी की पहचान टेमरी निवासी 35 वर्षीय गंगा साह और 9 साल की रितिका के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस आस-पास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है।




