छत्तीसगढ़

UP चुनाव के नतीजों से जोड़कर देखा जा रहा है, CM के पिता की गिरफ्तारी को!

रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल की गिरफ्तारी को लेकर सियासी बयान बाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री के पिता की गिरफ्तारी को लेकर सत्ता और विपक्ष दोनों अलग-अलग तर्क दे रहें है। सत्ता पक्ष के नेता जहां नंदकुमार की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तारीफ कर रहे हैं। एक पुत्र की जगह प्रदेश के मुखिया को न्याय की मिसाल के रूप में पेश कर रहे हैं। वहीं, भाजपा उनकी गिरफ्तारी को उत्तर प्रदेश चुनाव से जोड़ रही है। बता दें कि नंदकुमार बघेल इन दिनों उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। वहां के अलग-अलग शहरों में बैठक ले रहे थे। उनकी गिरफ्तारी भी उत्तर प्रदेश के आगरा से हुई है। यही वजह है कि इसे यूपी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा कह रही है कि उनके बयानों से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को नुकसान हो सकता था। ऐसे में राजनीतिक लाभ के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने नंद कुमार बघेल की गिरफ्तारी को समाज हित में बताया। वहीं, पूर्व मंत्री और प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा कि नंद कुमार बघेल का जेल जाना राजनीतिक नौटंकी है। ये बताने की कोशिश है कि देखिए मैंने अपने पिता को जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply