देश

नाव पलटने से एक ही परिवार के 11 लोग डूबे, 3 का शव बरामद

महाराष्ट्र
अमरावती में नाव पलटने से 11 लोग डूब गए थे, इसमें से तीन के शव बरामद हो गए हैं. बाकी 8 लोग लापता हैं, जिनका अभी कोई सुराग नहीं है. हादसा अमरावती में मौजूद वर्धा नदी में हुआ. फिलहाल प्रशासन द्वारा गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
यह घटना आज सुबह करीब 10 बजे हुई थी. मिली जानकारी के मुताबिक, ये सभी लोग एक ही परिवार के हैं. दशक्रिया अनुष्ठान के लिए गाडेगांव में आए थे. घटना का पता चलने के बाद पुलिस दल और स्थानीय विधायक देवेंद्र वहां पहुंचे.

See also  इंजी. रवि पाण्डेय ने लिखा था जेडी को पत्र, काउँसलिंग हेतु रिक्त पद हुआ सार्वजनिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव का प्रयास लाया रंग, शिक्षक संवर्ग मे खुशी की लहर

Related Articles

Leave a Reply