जांजगीर चांपा

जांजगीर: आकांक्षा कोचिंग संस्थान – प्रवेश परीक्षा 28 अगस्त को

जांजगीर-चांपा

आकांक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2021-22 में 11वीं कक्षा में अध्यनरत आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल एवं इंजीनियरिंग से संबंधित प्रवेश परीक्षाओं में सफल होने 02 वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा 28 अगस्त को पूर्वान्ह 11 बजे जिला पंचायत परिसर स्थित आंकाक्षा अवासीय विद्यालय में आयोजित की जाएगी।

जिला रोजगार एवं नोडल अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी वैध पहचान पत्र के साथ परीक्षा प्रारंभ होने के 2 घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होकर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते है। परीक्षा के दौरान कोरोना वायरस से सुरक्षा संबंधित निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा। परीक्षार्थियों की सूची जिले की वेबसाईट पर अपलोड की गई है।

See also  अतिक्रमण मुक्त शासकीय भूमि को सुरक्षित रखना विभाग प्रमुख की जिम्मेदारी - कलेक्टर 

Related Articles

Leave a Reply