छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग न्यूज: छत्तीसगढ़ को स्कूली शिक्षा के विजन डॉक्यूमेंट 2030 के तहत तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं की मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन बालदिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर में जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शिक्षा समागम का शुभारंभ करते हुए छत्तीसगढ़ को स्कूली शिक्षा के विजन डॉक्यूमेंट 2030 के तहत तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं की-

1. स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की तर्ज पर गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप विद्यालय संचालित किए जाएंगे।

2. तीन वर्ष से अधिक आयु समूह के छोटे बच्चों के लिए बालवाड़ी का संचालन कर उन्हें पूर्व प्राथमिक शिक्षा प्रदान की जाएगी।

3. कक्षा नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान की जाएगी ताकि बच्चे अपनी पढ़ाई के साथ साथ किसी विधा विशेष में हुनर अर्जित कर सकें।

See also  महिला टीचर ले रही थी महतारी वंदन योजना का लाभ, FIR दर्ज

Related Articles

Leave a Reply