छत्तीसगढ़

फिल्म की शूटिंग करने पहुंचे मशहूर बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा, एक झलक पाने लोगों की उमड़ी भीड़

कवर्धा 

मशहूर बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा इन दिनों कवर्धा जिले में अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे हुए है। आशुतोष राणा के कवर्धा में होने की सूचना मिलते ही उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। हालात ये हो गया कि भीड़ को काबू करने के लिए हर दिन शूटिंग स्थल पर कवर्धा पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। आशुतोष राणा, मशहूर एक्टर अजय देवगन के बैनर तले बन रहे फिल्म की शूटिंग कबीरधाम जिले के सरोदा जलाशय के पीछे और चिल्फीघाटी के वनक्षेत्र में कर रह हैं। हालांकि यूनिट ने मीडिया को दूर रखा है। शूटिंग के तीन से चार दिन तक चलने की जानकारी मिली है, जिसमें एक दिन अजय देवगन के आने की जानकारी मिली है। अजय देवगन के आने की सूचना मिलने के बाद उनके फैन दूर-दूर से कवर्धा पहुंच रहे हैं। ताकि अभिनेता की एक झलक देख सकें। शुक्रवार को फिल्म शूटिंग के दौरान एक्टर आशुतोष राणा को देखने लोगों की काफी भीड़ जुट गई थी, जिन्हें संभालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार फिल्म की यूनिट कवर्धा राजमहल में रूकी हुई है। कई लोग राजमहल के बाहर भी डेरा जमाए हुए हैं ताकि आशुतोष राणा की एक झलक देख सकें।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply