छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चाम्पा ब्रेकिंग: धान मिसाई के दौरान ट्रेक्टर में लगी भीषण आग,जलकर हुई राख

खड़ी दोपहरी धान की मिसाई करते समय किसान रहे सावधान

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम बाना परसाही में थ्रेसर मशीन से धान की मिसाई के दौरान आग लग गई। हादसे के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं ट्रैक्टर इंजन भी जल गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

किसान सत्तर सिँह ने बताया कि थ्रेसर से धान की मिसाई दौरान ट्रैक्टर के इंजन से उठी चिंगारी से धान की फसल में आग लग गई। आग लगते ही खलिहान में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग पूरी तरह से को अपनी चपेट में ले लिया। इससे ट्रेक्टर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

See also  जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप, एक दिन पहले ही भेजा गया था जेल

महिला किसान रूप कुमारी कँवर ने बताया की रबी सीजन में मैंने एक एकड़ में धान की फ़सल अपनाई थीं, आज धान मिसाई करते वक़्त ट्रेक्टर से अचानक चिंगारी निकली और देखते हीं देखते पूरी फ़सल आग के चपेट में आ गया जिसे फ़सल पूरी तरह से जल गईं है । उन्होंने शासन से मदद की अपील करते हुए कहा कि सरकार से अनुरोध करती हूँ मुझे मुवावजा देने की कृपा करे ताकी में, अपनी आर्थिक स्थिति सुधार कर सकू, क्योंकि खेती किसानी के माध्यम से हीं मेरा घर परिवार चलता था लेकिन आज मेरे धान की फ़सल में आग लग जाने से धान की फ़सल जलकर राख हो गईं साथ हीं ट्रेक्टर भी जलकर राख़ हो गईं है, ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने की कोशिश की लेकिन हम आग पर काबू नहीं पा सके और ऐसे में मैं आर्थिक रूप से बहुत कमजोर हूं अतः शासन मेरी मदद करें

See also  रायगढ़ में नकली शराब पैकेजिंग का भंडाफोड़ : पुलिस ने 2.16 लाख रुपये की शराब की जब्त, एक गिरफ्तार और दो फरार

Related Articles

Leave a Reply