रायपुर

छत्तीसगढ़: कोरोना से मृतक आश्रितों को मिलेंगे 50 हजार… आवेदन करने के 30 दिन में ऑनलाइन ट्रांसफर होगी रकम

रायपुर

कोरोना संक्रमण के चलते जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। आवेदन के 30 दिन में अनुदान राशि राज्य आपदा मोचन निधि से प्रार्थी के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस संबंध में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव और राहत आयुक्त रीता शांडिल्य ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके लिए मृतक आश्रितों या उनके परिजनों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा। कलेक्टरों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पिछले डेढ सालों से वायरस के नए वेरिएंट के चलते मृतकों की संख्या में वृद्धि जारी है। कहा कि संचालक स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोविड-19 से 22 सितंबर 2021 तक प्रदेश में 13 हजार 563 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। सहायता राशि के लिए संबंधित परिवार निर्धारित आवेदन पत्र के माध्यम से अपने दावे प्रस्तुत करेंगे। आवेदक के पास CDAC की ओर से जारी कोविड-19 से मृत्यु का प्रमाण-पत्र होना अनिवार्य है।

See also  12वीं की पूरक परीक्षाओं का ऐलान... बोर्ड ने जारी की डेट शीट

Related Articles

Leave a Reply