छत्तीसगढ़

तहसील बनाने उग्र हुई भीड़: भीड़ ने किया SDM पर हमला, खेत के रास्ते कीचड़ से लथपथ जान बचाकर भागे अधिकारी

राजनांदगांव

अंबागढ़ चौकी से लगे राजनांदगांव चंद्रपुर हाईवे पर सुबह 9 बजे से अंबागढ़ चौकी के सीतागांव को तहसील बनाने की मांग को लेकर 19 से 20 गांव के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में आकर राजनांदगांव चंद्रपुर हाईवे में चक्का जाम कर दिया। मामले ने तब तूल पकड़ा जब आन्दोलनकारियों ने देर रात 8: बजे मानपुर एसडीएम राहुल रजक पर हिंसक हमला कर दिया। खेत के रास्ते कीचड़ से लथपथ भागते हुए अधिकारी ने कोहका थाने की शरण ली थी। सोमवार सुबह से रात भर सड़क पर आंदोलन करने के बाद आज सुबह फिर हजारों की तादाद में ग्रामीणों ने उसी जगह पर सड़क पर पंडाल लगाकर चक्का जाम किया हुआ है। 22 घंटे से सड़क पर जारी चक्का जाम में राजनांदगांव चंद्रपुर हाईवे के दोनों तरफ मालवाहक ।यात्री बसें व अन्य गाड़ियों की कतार लगी हुई है।

See also  बेमेतरा में श्रीराम मंदिर की भूमि पर फर्जीवाड़ा, 2 पटवारी निलंबित

Related Articles

Leave a Reply