छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ का बस्तर जिला नक्सलमुक्त घोषित, केंद्र सरकार ने LWE लिस्ट से हटाया नाम

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले को नक्सल प्रभावित जिलों की सूची से हटा दिया गया है. केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय (MHA) ने बस्तर जिले को वामपंथी उग्रवाद (LWE– Left Wing Extremism) से प्रभावित जिलों की सूची से बाहर कर दिया है. हालांकि बस्तर संभाग के कुछ जिले अभी भी नक्सल प्रभावित हैं. इस फैसले के साथ ही बस्तर जिला अब आधिकारिक रूप से नक्सलमुक्त घोषित हो गया है. यह छत्तीसगढ़ राज्य, विशेषकर बस्तर क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है.

See also  करंट लगाकर मछली पकड़ रहा था युवक, चपेट में आने से हो गई मौत

बस्तर न केवल एक जिला है, बल्कि एक संभाग भी है, जिसमें कुल 7 जिले शामिल हैं— बस्तर (मुख्यालय: जगदलपुर), कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर और बीजापुर (जो पूर्व में दंतेवाड़ा से अलग हुआ. हालांकि बस्तर जिला अब LWE सूची से बाहर हो चुका है, लेकिन बस्तर संभाग के अन्य कुछ जिले अब भी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं.

See also  अचानक चलती पिकअप वाहन में लगी भीषण आग, 4 लाख रुपए नगद और दो चेक भी जलकर खाक

नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या में गिरावट

गृह मंत्रालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2018 में देशभर में 126 जिले नक्सल प्रभावित थे, जो जुलाई 2021 में घटकर 70 हुए और अप्रैल 2024 तक यह संख्या घटकर मात्र 38 रह गई है.
सबसे अधिक गंभीर रूप से प्रभावित जिलों की संख्या भी 12 से घटकर अब 6 रह गई है. इनमें शामिल हैं.

See also  आदिवासी छात्रावास के रसोइए ने छात्र पर किया टंगिया से हमला, बच्चे को आई गंभीर चोट, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में…

Related Articles

Leave a Reply