छत्तीसगढ़

नाबालिग ने की युवक की हत्या : शराब पीने के बहाने बुलाया और बहन से प्रेम संबंध के शक में मार डाला

डोंगरगढ़

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में धर्मनगरी डोंगरगढ़ में बीती रात भगत सिंह चौक में राजनांदगांव निवासी राजू निषाद की हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस ने हत्या के मामले में एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद अब इस पर सियासत शुरू हो गई है। नशे को हत्या का कारण बताते हुए कांग्रेस और भाजपा ने पुलिस की कार्यशैली पर ही प्रश्न चिह्न लगा दिला है।

उल्लेखनीय है कि, शहर के भगत सिंह चौक में राजनांदगांव निवासी राजू निषाद की हत्या बीती रात कर दी गई। पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस की माने तो नाबालिग आरोपी ने मृतक को शराब पीने के बहाने डोंगरगढ़ बुलाया था। जहां अपनी बड़ी बहन से प्रेम संबंध के शक में उसने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। वहीं अब पूरे मामले में कांग्रेस और भाजपा एक सुर में शहर में बढ़ती नशाखोरी को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े करते नजर आ रहे हैं।

See also  जांजगीर में गूंजेगा ‘हर-हर महादेव’: 21 अप्रैल को 501 पार्थिव शिवलिंग निर्माण व महारुद्राभिषेक

डोंगरगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय राज सिंह ने कहा है कि, सुबह उन्हें जानकारी मिली कि, नाबालिग ने एक युवक की हत्या कर दी गई है। जिसके पीछे कारण नशा को बताया जा रहा है। नाबालिग आरोपी ने मृतक को शराब पीने के बहाने राजनांदगांव से डोंगरगढ़ बुलाया। इसे लेकर अब कांग्रेस प्रश्न उठा रही है। उनका कहना है कि, पुलिस के लगातार गश्त के बाद भी शहर में खुलेआम शराबखोरी चल रही है।

See also  कोरबा के हनुमान जयंती समारोह में हादसा : करतब दिखाते वक्त आग की चपेट में आई महिला, बचाते हुए दो अन्य भी झुलसे

भाजपा ने भी पुलिस पर उठाए सवाल

वहीं भाजपा नेता अमित छाबड़ा ने पूरे मामले में कहा कि, यह एक शर्मनाक घटना घटित हुई है। शहर में लगातार गली- गली में नशे का सामान बेचा जा रहे है। यह एक चिंता का विषय है, जिसे लेकर पुलिस को कड़ाई से कार्यवाही करना चाहिए। नहीं तो डोंगरगढ़ की स्थिति बद से बत्तर हो जाएगी।

See also  बेटे की 'शैतानी' से दंपती के बीच झगड़ा: रायपुर में पत्नी ने लगाई फांसी, मौत के बाद परिजनों के बीच जमकर मारपीट

Related Articles

Leave a Reply