छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पारा 44 डिग्री के पार, अगले पांच दिन में बरसने लगेगी आग

रायपुर

राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के जिलों में मार्च के महीने से गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. अप्रैल के महीने में 3 से 4 बार द्रोणिका और चक्रवात की वजह से मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिला. पारा 8 से 10 डिग्री गिरकर 30 डिग्री जिससे लोगों को राहत मिली. लेकिन बीते कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में गर्मी बढ़ गई हैं. लगभग सभी जिलों में भयंकर गर्मी पड़ रही है. अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पास पहुंच गया है.

छत्तीसगढ़ का आज का मौसम: मौसम विभाग की माने तो 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है. गर्मी की वजह से लोग पसीने से तरबतर हो रहे. बात अगर राजधानी रायपुर की करें तो मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया इसके साथ ही प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया.

See also  जांजगीर-चाम्पा ब्रेकिंग: जाटा बहेराडीह के नवनिर्वाचित सरपंच भगवती की आकस्मिक निधन, शोक में डूबा गांव

5 दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है. बुधवार को प्रदेश का मौसम ड्राई रहेगा. रायपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है.-संजय बैरागी, मौसम वैज्ञानिक

छत्तीसगढ़ में शहरों का तापमान

सोमवार को सबसे ज्यादा तापमान डोंगरगढ़ में 43.4 डिग्री
रायपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री
माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री
बिलासपुर का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 28 डिग्री
पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 27 डिग्री
अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री
जगदलपुर का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री
दुर्ग का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री
राजनादगांव का अधिकतम तापमान 42 डिग्री न्यूनतम तापमान 29 डिग्री

See also  बहराइच में भीषण हादसा: बस ने ऑटो में मारी टक्कर, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत… आठ की हालत नाजुक

Related Articles

Leave a Reply