छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत:पिता-बेटे समेत 3 की गई जान; कई मवेशी भी चपेट में आए

छत्तीसगढ़ में बुधवार शाम मौसम अचानक बदलने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश हुई। बलरामपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से पिता-बेटे समेत 3 की मौत हो गई। वहीं एक अन्य ग्रामीण झुलस गया।

MCB जिले में भी एक ग्रामीण की बिजली गिरने से मौत हो गई। बलरामपुर सहित सरगुजा और सूरजपुर जिलों में कई जगह आकाशीय बिजली गिरी है। जिसकी चपेट में कई लोग आए। वहीं कुछ मवेशियों की भी मौत हो गई है।

See also  छत्तीसगढ़ की लुटेरी दुल्हन ने एमपी में की लूट : शादी के दूसरे दिन ही लाखों रुपये और चांदी के जेवरात लेकर भाग निकली

बलरामपुर के वाड्रफनगर ब्लॉक के जोगियानी गांव के रहने वाले श्रीराम पंडो (31 साल) और उसके बेटे रोहित पंडो (12 साल) की मौके पर मौत हो गई। दोनों बारिश के दौरान घर के आंगन में थे। आंगन में आम के पेड़ पर गाज गिरने से दोनों चपेट में आ गए और दोनों की मौत हो गई।

बलरामपुर के ही मझौली गांव में भी 10 साल के बच्चे दयाराम अगरिया की भी मौत हो गई। बच्चा खेलने के लिए घर से बाहर निकला था। बारिश के दौरान वह आम पेड़ के नीचे खड़ा था। आम के पेड़ पर अचानक गाज गिरने से वह चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं चार मवेशियों और 12 बकरियों की भी गाज की चपेट में आने से मौत हो गई।

See also  PM सूर्यघर योजना में बड़ा अपडेट: छत्तीसगढ़ में सोलर उपभोक्ताओं को बची हुई बिजली का मिलेगा फायदा, अगले बिल में होगा समायोजन

बलरामपुर के ही ग्राम सुलसुली में आकाशीय बिजली की चपेट में एक फेरीवाला भी आया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे वाड्रफनगर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

गाज गिरने से मवेशियों की मौत

गाज गिरने से मवेशियों की मौत

MCB जिले के ग्राम मुसरा में गाज गिरने से दो युवक झुलस गए। दोनों पानी से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे। गंभीर रूप से झुलसे रनसाय की मौके पर मौत हो गई। गाज की चपेट में आकर झुलसे पंकज राजवाड़े को उपचार के लिए हॉस्पिटल में दाखिल किया गया है।

See also  दो पत्नियों को साथ रखने की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, हाई वोल्टेज ड्रामा देखने उमड़ी भीड़

Related Articles

Leave a Reply