देश

फेसबुक वाली गर्लफ्रेंड के प्यार में अंधा हुआ शख्स, मिलने के लिए पहुंच गया होटल, जैसे मारी कमरे में एंट्री बीवी ने किया ऐसा Welcome

ग्वालियर

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां आशिक मिजाज पति को रंगेहाथों पकड़ने के लिए एक पत्नी ने ऐसा जाल बुना कि उसकी सिट्टी-पिट्टी गुल हो गई. पति को नई-नई महिलाओं से फ्लर्ट करने और अफेयर चलाने का शौक था. ये बात पत्नी को पता थी. उसने कई दफे पति को ऐसा करने से मना किया. लेकिन पति मानता ही नहीं था. वो हमेशा मुकर जाता था. एक दिन पत्नी ने तय किया कि पति को जब तक वो रंगेहाथों पकड़ेगी नहीं, तब तक वो सुधरेगा नहीं.

बस फिर क्या था. पत्नी ने ऐसा मास्टर प्लान बनाया कि पति रंगेहाथों पकड़ा भी गया और उसने आगे से किसी भी महिला की तरफ देखने से भी हाए तौबा कर ली. यही नहीं, पत्नी ने उसे तबब माफ किया जब पति ने पुलिस और उससे माफी मांगी. कसम खाई कि किसी दूसरी महिला से संपर्क नहीं रखेगा.

See also  प्रेम प्रसंग में लड़के की पीट-पीटकर हत्या, प्राइवेट पार्ट भी काटा, लोगों ने प्रेमिका के घर के सामने जलाई चिता

ग्वालियर निवासी नवविवाहिता को शक था पति उसे धोखा दे रहा है. उससे छिपकर दूसरी महिलाओं से बातें करता है मेलजोल रखता है. इसलिए उसने पति पर नजर रखी. शक होने पर रोका टोका तो पति उसके आरोप को झूठा बताकर डांट फटकार करता था. दंपती के बीच मसला विवाद की वजह साबित होने लगा तो महिला ने पति को रंगे हाथ पकड़ने का प्लान बनाया. उसने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पायल के नाम से फर्जी एकाउंट बनाया और इसके जरिए पति को फ्रेंड रिक्वेट भेजी. अनजान महिला की तरफ से दोस्ती का न्यौता देखकर पति ने उसे तुरंत स्वीकार कर लिया.

पति कर रही थी होटल के कमरे में इंतजार

पति की हरकतों के तमाम सबूत इकट्ठा कर महिला ने उसे रंगे हाथ पकड़ने का दांव खेला. पायल के नाम से पति को फोन कर होटल में मिलने बुलाया. प्रेमिका का न्यौता मिलने पर आशिक मिजाज पति भी तुरंत होटल पहुंचा तो उसके होश उड़ गए. प्रेमिका की जगह यहां पत्नी उसका इंतजार कर रही थी. रंगेहाथों पकड़े जाने पर महिला ने उसे खरी खोटी सुनाई फिर महिला थाने जाकर शिकायत की.

See also  आए दिन के झगड़े से तंग मां ने ली शराबी बेटे की जान, शव को घर से 30 मीटर दूर झाड़ियों में फेंका

पत्नी से पति ने पुलिस के सामने मांगी माफी

मामला सुनकर पुलिस ने महिला के पति को बुलाया तो उसने पत्नी के आरोप झूठे बता दिए, लेकिन बच नहीं पाया. महिला ने उसकी आशिकी के तमाम सबूत पुलिस को थमा दिए तो पति जवाब नहीं दे पाया. पुलिस ने उसकी क्लास लगाकर हवालात में बैठाने की तैयारी की तो भांप गया कि आशिकी जेल पहुंचा देगी. तब पत्नी से माफी मांगी और कसम खाई कि दोबारा ऐसी हरकत नहीं करेगा.

Related Articles

Leave a Reply