छत्तीसगढ़

छात्रसंघ चुनाव की मांग : मंत्री बंगला घेरने जा रहे NSUI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, सीएम हाउस घेराव की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर NSUI का प्रदर्शन लगातार जारी है। आज NSUI नेता और कार्यकर्ता ज्ञापन सौंपने उच्च शिक्षा मंत्री के बंगले जा रहे थे, जिसे पुलिस ने बैरिकेड लगाकर बंगला से पहले ही रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान NSUI ने मांग पूरी नहीं होने पर सीएम हाउस का घेराव करने की चेतावनी दी।

See also  हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : शिक्षक नहीं संभालेंगे प्रशासनिक जिम्मेदारी, BEO की नियुक्ति का आदेश रद्द

NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा, छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर मंत्री बंगला जा रहे थे। इस दौरान पुलिस को आगे कर हमें रोक दिया गया। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में पिछले 10 सालों से छात्रसंघ चुनाव नहीं हुआ है। छात्रसंघ चुनाव कराना ही हमारा मकसद है। यदि हमारी मांग नहीं मानी जाती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

See also  कोरबा में रफ्तार का कहर : दो ट्रेलरों में भीषण टक्कर, केबिन में फंसे चालक की मौत, दूसरा चालक वाहन समेत फरार

नीरज पांडेय ने कहा, कल से सभी विधायकों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 20 अप्रैल को मशाल रैली निकाली जाएगी। अगर फिर भी सुनवाई नहीं हुई तो फिर सीएम हाउस का घेराव करेंगे। बता दें कि इससे पहले एनएसयूआई कार्यकर्ता प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों का घेराव कर छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग कर चुके हैं।

See also  प्रकाश इंडस्ट्री में बड़ा हादसा, 8 फीट ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत

Related Articles

Leave a Reply