छत्तीसगढ़

प्रेमी युगल जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद/राजिम

राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में आज तड़के सुबह प्रेमी युगल जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची राजिम पुलिस ने लाश की शिनाख्त कर मृतक भोजराम साहू उम्र 18 वर्ष ग्राम देवरी निवासी और युवती कुंती तारक उम्र 18 वर्ष ग्राम बेलटुकरी निवासी की पहचान कर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है.फांसी के फंदे में मिली लाश से इलाके में सनसनी फैल गई है. जानकारी के अनुसार मृतक युवक और युवती आज सुबह 11 बजे से अपने अपने घर से नदारद थे. इसके पहले भी कई बार मृतक युवती अपने ग्राम बेलटुकरी से देवरी जाकर अपने प्रेमी के साथ रहने का प्रयास कर चुकी थी. उस दौरान नाबालिक होने के चलते घर वालों की समझाइश पर वह वापस घर आने लगी थी. लेकिन आज सुबह राजिम के ग्राम देवरी नहर नाली के पास शीशम के पेड़ में तड़के सुबह दोनों की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली.

See also  CM साय ने विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों को दी 3 बड़ी सौगात: सुविधा केंद्र से लेकर ई-रिक्शा में अनुदान राशि बढ़ाने का किया ऐलान

Related Articles

Leave a Reply