छत्तीसगढ़

टीकाकरण केंद्र से वैक्सीन चोरी, लाइन में खड़े लोगों का फूटा गुस्सा

दुर्ग

दुर्ग में वैक्सीन की चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि टीकाकरण केंद्र से 70 डोज वैक्सीन की चोरी की गई है। वैक्सीन की कमी होने पर वैक्सीनेशन के लिए लाइन में खड़े लोगों का गुस्सा टूट पड़ा और उन्होंने हंगामा कर दिया। इस दौरान उन्होंने गंभीर आरोप भी लगाये हैं। मामला नन्दिनी थाना क्षेत्र का है, जहां अहिवारा के सरस्वती शिशु मंदिर कोविड टीकाकरण केंद्र से 70 डोज वैक्सीन की चोरी हो गई। 150 डोज में से सिर्फ 80 डोज लगने के बाद वैक्सीन खत्म हो गया। इसके बाद लाइन में खड़े लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों का कहना है कि- अपने लोगों को लगाने के लिए वैक्सीन की चोरी की गई है। इसके बाद सुपरवाइजर डॉ. मीरा तिवारी ने नंदिनी पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद अज्ञात व्यक्ति पर एफआईआर करने की तैयारी की जा रही है।

See also  किसानों के हित में बड़ा ऐलान...सूखा प्रभावित किसानों को भी सरकार देगी प्रति एकड़ 9000 रुपए की मदद

Related Articles

Leave a Reply