छत्तीसगढ़बिलासपुर

स्टेट बैंक में घुसकर मैनेजर-असिस्टेंट मैनेजर को पीटा:बिलासपुर में 3 युवकों ने जड़े थप्पड़; लोन सेटेलमेंट के लिए पहुंचे थे

बिलासपुर में तीन युवकों ने स्टेट बैंक में घुसकर मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि एक युवक ने लोन लिया था और किश्त नहीं देने पर बैंक ने नोटिस भेजा था। मारपीट की पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मुंगेली जिले के ढाड़ गांव निवासी लाभम राम टोंड (24), विकास भारद्वाज (23) और बेनिश भारद्वाज (25) सोमवार को सदर बाजार स्थित SBI की ब्रांच पहुंचे। इनमें से एक युवक ने ट्रैक्टर के लिए लोन लिया था। उसने गारंटी के तौर पर अपनी जमीन गिरवी रखी थी।

See also  छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी... हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती से हटाई रोक, अब 5,967 नियुक्तियों का रास्ता साफ

लोन सेटलमेंट के लिए पहुंचे थे

ट्रैक्टर की किस्त नहीं जमा करने पर बैंक ने नोटिस जारी किया था। इस पर तीनों युवक बैंक पहुंचे और जमीन से जुड़े दस्तावेज मांगे। युवकों ने कहा कि, वे जमीन बेचकर लोन सेटलमेंट कर देंगे। इस पर मैनेजर ने उन्हें ऐसा नियम नहीं होने की जानकारी दी। इसके बाद विवाद हो गया।

See also  CGBSE 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा रद्द, नया टाइम टेबल जारी, प्रश्न पत्र वायरल होने पर लिया गया फैसला

बैंक के दोनों अफसरों को मारे थप्पड़

यह विवाद इतना बढ़ा कि तीनों आरोपियों ने मैनेजर अंकित भूषण लाल और असिस्टेंट मैनेजर प्रेम कुमार जायसवाल से दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट कर दी। आरोपियों ने अधिकारियों को तड़ातड़ थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना के बाद से बैंक में लेनदेन प्रभावित रह। वहीं कर्मचारियों में दहशत का भी माहौल है।

See also  सीमेंट प्लांट परिसर में आम तोड़ने गए नाबालिग बच्चे को सुरक्षाकर्मी ने बार-बार पटका, हालत गंभीर, FIR दर्ज

तीनों युवक गिरफ्तार

इस मामले की शिकायत मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर ने तखतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आनन-फानन में पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार भी कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply