कोरबाछत्तीसगढ़

चलती बस में गूंजी किलकारी: कोरबा से पटना जा रही बस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, यात्रियों ने निभाई इंसानियत

कोरबा/बलरामपुर। छत्तीसगढ़ से एक अनोखा और भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। कोरबा से पटना जा रही एक यात्री बस में सफर के दौरान गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ऐसे में बस में मौजूद महिला यात्रियों की सूझबूझ और मदद से महिला ने बस में ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। बाद में मां और नवजात को बलरामपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात तेज बारिश के बीच राजहसन बस कोरबा से पटना के लिए रवाना हुई थी। बस में कोरबा निवासी गर्भवती महिला अपने पति के साथ यात्रा कर रही थी। रात करीब 11 बजे अंबिकापुर पार करने के बाद महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा होने लगी।

See also  जशपुर के मयाली नेचर पार्क में बड़ा हादसा, बोटिंग नाव पलटी, SDRF ने बचाई 7 लोगों जान

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बस चालक ने वाहन को सुरक्षित स्थान पर सड़क किनारे रोक दिया। इसके बाद बस में मौजूद महिला यात्री सुनती देवी समेत अन्य महिलाओं ने हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए प्रसूता की मदद की। कुछ ही देर में महिला ने बस में ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

Related Articles

Leave a Reply