छत्तीसगढ़

बच्चों को लेकर डबरी से पानी भरने गई थी मां, गहरे पानी में डूबने से दो मासूमों की मौत, गांव में पसरा मातम

जगदलपुर। शहर के भानपुरी थाना क्षेत्र के पिपलावांड गांव से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां दो बच्चों की डबरी में डूबने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब माँ अपने बच्चों के साथ नल से पानी भरने गई थी। बच्चे खेलते-खेलते डबरी के पास पहुंच गए, और जब माँ ने उन्हें आसपास नहीं देखा, तो उसने उन्हें आवाज लगानी शुरू की। बच्चों को ढूंढने के लिए गाँव के लोग एकत्र हो गए और काफी खोजबीन के बाद अचानक डबरी में दोनों बच्चों के शव तैरते हुए दिखाई दिए।

ग्रामीणों बच्चों को डबरी से निकलकर स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

See also  नई बहुओं को भी मिलेंगे हर महीने 1 हजार:सरकार बोली- जिनकी नई शादियां हुईं, उन्हें भी महतारी वंदन का फायदा मिलेगा

Related Articles

Leave a Reply