जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक ही रात में 56 फरार वारंटियों की गिरफ्तारी

जांजगीर-चांपा। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस ने बीती रात विशेष कॉम्बिंग गश्त और दबिश अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। इस अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 56 वारंटियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 34 गिरफ्तारी वारंटी और 22 स्थायी वारंटी शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के सतत मार्गदर्शन में जिलेभर में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए यह अभियान चलाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार आरोपियों में हड़कंप मच गया है।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना चांपा क्षेत्र में डकैती के मामले में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
थाना वार गिरफ्तारी का विवरण
अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से निम्नानुसार गिरफ्तारी की गई—
- थाना जांजगीर: 12 गिरफ्तारी वारंटी एवं 02 स्थायी वारंटी
- चौकी नैला: 02 गिरफ्तारी वारंटी
- थाना बलौदा: 01 गिरफ्तारी वारंटी एवं 04 स्थायी वारंटी
- थाना अकलतरा: 03 गिरफ्तारी वारंटी एवं 01 स्थायी वारंटी
- थाना मुलमुला: 01 गिरफ्तारी वारंटी एवं 01 स्थायी वारंटी
- थाना पामगढ़: 03 स्थायी वारंटी
- थाना नवागढ़: 06 गिरफ्तारी वारंटी
- थाना शिवरीनारायण: 03 गिरफ्तारी वारंटी एवं 05 स्थायी वारंटी
- थाना चांपा: 03 गिरफ्तारी वारंटी एवं 04 स्थायी वारंटी
- थाना बम्हनीडीह: 01 स्थायी वारंटी
- थाना बिर्रा: 01 गिरफ्तारी वारंटी एवं 01 स्थायी वारंटी
- कोटमीसोनार: 02 गिरफ्तारी वारंटी




