छत्तीसगढ़

तोमर-ब्रदर्स के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी:संपत्ति की जा सकती है कुर्क

रायपुर। तोमर ब्रदर्स के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। साथ ही दोनों आरोपियों को जांच और पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश होने का भी निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों की संपत्ति भी जल्द कुर्क की जा सकती है।

मिली जानकारी के मुताबिक रोहित सिंह तोमर और वीरेंद्र सिंह तोमर महीनेभर से ज्यादा समय से फरार हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाशी के लिए कई राज्यों में टीम भी भेजी थी, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

See also  आदिवासी छात्रावास के रसोइए ने छात्र पर किया टंगिया से हमला, बच्चे को आई गंभीर चोट, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में…

पुरानी बस्ती पुलिस ने 2 दिन पहले ही कारोबारी गजानंद सिंह की शिकायत पर रोहित तोमर, दिव्यांश तोमर, आकाश मिश्रा और योगेश सिन्हा के खिलाफ अवैध वसूली, धमकी और छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत FIR दर्ज की है। इसके पहले भी अलग-अलग लोगों की शिकायत पर 6 से ज्यादा FIR हो चुकी है।

See also  बिजली चाहिए तो कराओ रिचार्ज: एक अप्रैल से 45 हजार सरकारी कनेक्शन होंगे प्रीपेड

हिस्ट्रीशीटर तोमर भाइयों के कई लोग शिकार हैं। आरोपियों और उनके गुर्गों का खौफ पीड़ितों को इस कदर था कि उनके शहर में रहते हुए शिकायत देने नहीं पहुंच रहे थे। पुलिस ने वीरेंद्र और रोहित पर जब से कार्रवाई शुरू की है, तब से पीड़ितों के मन में डर खत्म हो गया है।

See also  अचानक चलती पिकअप वाहन में लगी भीषण आग, 4 लाख रुपए नगद और दो चेक भी जलकर खाक

इसके पहले पुरानी बस्ती थाना में नारायणपुर जिले के पीड़ित ने आरोपी रोहित तोमर के खिलाफ एक पीड़ित ने शिकायत की थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि, उसने 10 लाख रुपए कर्ज लिया था और ब्याज सहित 1 करोड़ 10 लाख रुपए दिए।

Related Articles

Leave a Reply