छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

ग्राम पोड़ी दल्हा की सरपंच उपसरपंच सहित सभी पंचों ने गांव में पूर्ण शराब बंदी की मांग को लेकर अकलतरा थाने में ज्ञापन सौंपा

अकलतरा के ग्राम पोड़ी दल्हा के सरपंच, उपसरपंच सहित सभी पंचों और गांव के लोगों द्वारा गांव में अवैध शराब और गांजा बिक्री को रोकने की मांग को लेकर अकलतरा थाने में ज्ञापन सौंपा है। इसके पूर्व गांव में सरपंच जीतेन्द्र सिंह के नेतृत्व में नशा मुक्ति अभियान महिलाओं और पुरुषों द्वारा एक सप्ताह तक चलाया गया जिसमें पंच सरपंच और अन्य महिलाएं गांव में नशा मुक्ति हेतु समझाइश दे रहे थी और इसी परिप्रेक्ष्य में आज अकलतरा थाना में ज्ञापन सौंप कर मांग की गई है कि गांजा और शराब बिक्री करने वाले बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई कर गांव को नशा मुक्त बनाने में योगदान दे । यह भी बताया जा रहा है कि जो भी व्यक्ति गांव में शराब पकड़वाने में मदद करेगा उसे पंचायत की ओर से 51 सौ रुपए पुरुस्कार स्वरूप दिये जायेगे

See also  12 नहीं, मारे गए 18 नक्सली : 50 लाख का ईनामी दामोदर उर्फ चोखा राव भी ढेर, 6 शव ले भागे साथी

Related Articles

Leave a Reply